डलहौजी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज, सहयोग न करने पर कटेगा कनेक्शन

डलहौजी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज, सहयोग न करने पर कटेगा कनेक्शन

डलहोजी/चम्बा 21 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल डलहौजी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, उपमंडल के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 163 के तहत लाइसेंसी या उसके अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत, परिवर्तन या बिजली मीटर व संबंधित उपकरणों के प्रतिस्थापन के लिए किसी भी परिसर में प्रवेश करने के अधिकृत हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं के परिसरों में स्थापित मीटर और सर्विस लाइन विभाग की संपत्ति होती है, जिस पर उपभोक्ता स्वामित्व का दावा नहीं कर सकते।सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह वर्मा ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है या विभागीय टीम का सहयोग नहीं करता है, तो नियमानुसार उसे नोटिस जारी कर अस्थायी रूप से बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह कदम विभाग द्वारा कार्य में बाधा को रोकने और प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है।विभाग ने यह भी कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य बिजली उपभोग की सटीक निगरानी, पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इसके माध्यम से बिलिंग प्रणाली में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर अधिक नियंत्रण मिलेगा।अंत में, विद्युत उपमंडल डलहौजी ने आम जनता से अपील की है कि वे विभागीय टीम का सहयोग करें, ताकि स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!