चंबा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन मजबूती पर जोर

चंबा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन मजबूती पर जोर

चम्बा 22 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला चंबा कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह अधिसूचना राजीव भवन, शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी की गई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के उपरांत चंबा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस सूची के तहत सुरजीत भरमौरी जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष तो होंगे ही और नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर करतार ठाकुर, महिंदर कुमार, नरेश राणा, जगदीश हांडा और ज्ञान सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कौशल, रीना कुमारी, अब्दुल गनी, देव दत्त शर्मा, धर्म पाल अत्री, नीलम अत्री, शंकर दास, कमलेश कुमार और नरेंद्र सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है।महासचिव पद के लिए फारूक मलिक, परवेज अली भट्ट, कमलेश कुमार, नरिंदर ठाकुर, अशोक कुमार, कश्मीर सिंह, शिवांक शर्मा, कपिल भूषण, सुमन शर्मा, जितेंद्र सूर्य, हरदीप सिंह, हसन दीन, सुदर्शन ठाकुर, ठाकुर सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह चरक, विनोद ठाकुर, राजीव ठाकुर, अजय जरियाल, भाग सिंह ठाकुर और दीप कुमार सहित कई नेताओं को नियुक्त किया गया है।इसके अलावा सचिव पद पर नीरज गुरंग, संजीव कुमार ठाकुर, चमारू राम, अंजू कुमारी, रजनी शर्मा, मोहिंदर सिंह, गुरचरण राजपूत, आरिफ मलिक, आत्मा राम, संजीव कुमार, राजेश ठाकुर, राजेंद्र कुमार, ओमकार सिंह, सुरेश शर्मा, ओमकार चौहान, शमशेर सिंह राणा और सरदार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवक्ता के रूप में मदन रावत और अधिवक्ता लतीफ खान को नियुक्त किया गया है।यह अधिसूचना संगठन महासचिव विनोद जिंटा द्वारा जारी की गई। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सह-प्रभारी चेतन चौहान सहित वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए “संगठन सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य करने का आह्वान किया और उम्मीद जताई कि सभी मिलकर टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!