
आम आदमी पार्टी चंबा की जिला कार्यकारिणी द्वारा बैठक का हुआ आयोजन, सोनू ठाकुर ने की अध्यक्षता
डलहौजी/चबा 15 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
आज इरावती होटल चंबा में आम आदमी पार्टी इकाई जिला चंबा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोनू ठाकुर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला चंबा के द्वारा की गई। नवनियुक्त आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी में सोनू ठाकुर को जिला अध्यक्ष, तनवीर मिर्जा, राहुल रणपतिया , बालकृष्ण एवं किसो कुमार को जिला उपाध्यक्ष, शशिकांत को जिला सचिव, विजय भवानी, यासीन शेख, अजय ठाकुर और गुरविंदर सिंह को जिला संयुक्त सचिव एवं अजय अटवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में विधानसभा स्तर विधानसभा अध्यक्ष एवं विभिन्न कमेटीयां बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही दिल्ली में होने वाले चुनावों के संबंध में सभी पदाधिकारी के भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने बताया आम आदमी पार्टी जिला चंबा संगठन का विस्तार करने जा रही है और उसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी हैउन्होंने कहा कि निश्चित रूप में हिमाचल में 2027 में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में लोगों के बीच में दस्तक देगी।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त मनीष सरीन प्रदेश प्रवक्ता, योगराज महाजन ऑब्जर्वर कांगड़ा, राजेश चौभियाल ऑब्जर्वर कांगड़ा, विश्वजीत मल्होत्रा ऑब्जर्वर मंडी, याकूफ, शुभम , अमित , अभिषेक भट विशेष रूप से मौजूद रहे।