खैरी के साथ लगते गांव रगंड़ के पास में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, पुलिस और सेना ने शुरू की जांच

खैरी के साथ लगते गांव रगंड़ के पास में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, पुलिस और सेना ने शुरू की जांच

डलहोजी/ चम्बा 22 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

खैरी थाना के अंतर्गत गांव रंगड़ में आज प्रातः एक संदिग्ध, संभावित पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। यह गुब्बारा गांव रंगड़ के सम लगते डुघ नाला साथ लगती झाड़ियों के बीच लटका हुआ पाया गया। इस बात की सूचना गांव के प्रधान द्वारा तुरंत थाना खैरी में दी गई।सूचना मिलते ही थाना खैरी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद उप अधीक्षक पुलिस, डलहौजी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सेना को भी सूचित किया और गुब्बारे से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी सांझा की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुब्बारा सफेद और नीले रंग का है, जिस पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। साथ ही उस पर अंग्रेजी में “PIA” अंकित है और पाकिस्तानी ध्वज भी बना हुआ पाया गया। गुब्बारे के साथ एक धागा भी बंधा हुआ मिला है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि यह हवा के माध्यम से सीमा पार से यहां तक पहुंचा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी पंचायत के चलाड़ी गांव में इसी प्रकार का एक गुब्बारा मिला था, जिसे सेना ने अपने कब्जे में लेकर जांच की थी। उस जांच में यह सामने आया था कि वह एक सामान्य गुब्बारा था, जो हवा के कारण सीमा पार से बहकर आया था।फिलहाल, इस गुब्बारे को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और सेना के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!