
अंजू धीमान एवं लता सूर्यवंशी के आगे झुकी सरकार,भूपेंद्र कश्यप को नायब तहसीलदार के रूप में सलूणी तैनात
चंबा 16 अक्टूबर मुकेश कुमार गोल्डी
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल सलूणी में बीते दिनों अनशन पर बैठी अंजू धीमान व लता सूर्यवंशी के आगे प्रदेश सरकार को आखिरकार झुकना ही पड़ा और मागों को मानते हुए आज स्थाई तौर पर तहसील सलूणी में नायब तहसीलदार की भूपेंद्र कश्यप के रूप में नियुक्ति कर दी गई। नियुक्ति होते ही अनशन पर बैठी अंजू धीमान ने अपने अनशन को विराम देते हुए जूस पीने के उपरांत अनशन समाप्त किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन कई समाजसेवी संगठन भी मौजूद रहे। बता दें कि सुबह स्वास्थ्य जांच में अंजू धीमान के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिली थी तो वही बॉडी में शुगर लेवल भी को पाया गया था जिसको लेकर स्थानीय चिकित्सक ने आगे के लिए चिंता भी जताई थी।

किंतु बाद दोपहर जिला प्रशासन एवं सरकार ने उचित कदम उठाते हुए। नायब तहसीलदार की नियुक्ति कर अंजू धीमान एवं लता सूर्यवंशी की मांगों को मानते हुए अनशन पर विराम लगाया।स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर एवं कांग्रेस पार्टी की नेत्री पूर्व विधायका आशा कुमारी भी इस मामले को लेकर खास गंभीर नहीं दिखे क्योंकि शायद उन्हें सलूणी की आम जनता के समक्ष आ रही इस समस्या को लेकर खास दिलचस्पी नही दिखाई। लेकिन जिन्हें यह समस्या गंभीर लग रही थी उन्होंने इस समस्या को सरकार के समक्ष ही रखा और सरकार को झुकने पर मजबूर भी किया। इस अनशन पर जहां समाजसेवी अंजू धीमान एवं लता सूर्यवंशी को अन्य की समाज सेवी संगठनों का साथ मिला तो वही आम आदमी पार्टी के नेता भी अंजू दीवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए।