अंतर्राष्ट्रीय बाल-मजदूरी निषेध दिवस पर चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाल-मजदूरी निषेध दिवस पर चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चम्बा 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज अंतर्राष्ट्रीय बाल-मजदूरी निषेध दिवस के उपलक्ष्य में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय कसाकड़ानागराज रिहैबिलिटेशन केंद्र कसाकड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल एवं केंद्र के स्टाफ सहित कुल 96 बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में काउंसलर नीता देवीसुपरवाइजर अशोक कुमार ने चाइल्ड हेल्पलाइन की टोल फ्री सेवा 1098 की कार्यप्रणाली व सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा ऐसे बच्चों की सहायता के लिए है जो अनाथ, अर्ध-अनाथ, नशे की लत से पीड़ित, शोषित, बाल-विवाह अथवा बाल-मजदूरी के शिकार हैं या किसी अन्य कठिन परिस्थिति में हैं।

कार्यक्रम में बाल-मजदूरी की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। बताया गया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है, जिसमें नियोक्ता व अभिभावकों को सजा या जुर्माना हो सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों को केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में सीमित समय के लिए कार्य की अनुमति होती है, वह भी शिक्षा प्रभावित किए बिना।

टीम द्वारा पॉस्को अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई और शिक्षकों को बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भी आश्वासन दिया गया। स्कूल इंचार्ज मोनिका कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य और रिहैबिलिटेशन केंद्र की चेयरमैन शीतल ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!