डलहौज़ी में टैक्सी यूनियन ने लगाई छबील, राहगीरों और पर्यटकों को पिलाया ठंडा मीठा जल,सेवा, समर्पण और मानवता का दिया प्रेरणादायक संदेश

डलहौज़ी में टैक्सी यूनियन ने लगाई छबील, राहगीरों और पर्यटकों को पिलाया ठंडा मीठा जल,सेवा, समर्पण और मानवता का दिया प्रेरणादायक संदेश

डलहौजी /चम्बा 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी )

पर्यटन नगरी डलहौज़ी के प्रमुख स्थल गांधी चौक पर गुरुवार को टैक्सी यूनियन ने सेवा, समर्पण और मानवता का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। तेज धूप और गर्मी से परेशान राहगीरों और पर्यटकों को राहत देने के उद्देश्य से यूनियन की ओर से मीठे शीतल जल की छबील लगाई गई, जिसमें टैक्सी चालकों ने स्वयंसेवक की भूमिका निभाई।इस नेक कार्य के अंतर्गत राह चलते लोगों को प्रेमपूर्वक रोका गया और उन्हें ठंडा पानी पिलाया गया। स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आए पर्यटकों ने यूनियन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जल सेवा न केवल शरीर को शीतलता देती है, बल्कि मन को भी प्रसन्न करती है।यूनियन सदस्यों ने बताया कि छबील का उद्देश्य सिर्फ पानी पिलाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।इसके साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। पानी पिलाने के बाद खाली गिलासों को यूनियन सदस्यों ने स्वयं एकत्रित कर नजदीकी कूड़ेदान में डाला, ताकि सार्वजनिक स्थल स्वच्छ बना रहे और पर्यावरण को कोई हानि न हो।टैक्सी यूनियन की यह पहल न सिर्फ सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करती है, बल्कि एक प्रेरक संदेश भी देती है कि सेवा का कोई रूप छोटा नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!