आज नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य रवि कुमार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन , विधायक डीएस ठाकुर ने किया स्वागत

डलहौजी/ चम्बा 04 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
विधानसभा क्षेत्र डलहौजी क के लाहड़ बूथ से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य रवि कुमार से विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्माता नजर आया, क्योंकि रवि कुमार ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।इस अवसर पर विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि रवि कुमार की जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और उनके द्वारा किए गए जनसंपर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रवि का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता दोनों का भरोसा अब भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर बढ़ रहा है।विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रवि कुमार अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य रवि कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।