जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला 2026, 22 जून को होगा भव्य महा दंगल, देशभर के पहलवान लेंगे हिस्सा

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला 2026, 22 जून को होगा भव्य महा दंगल, देशभर के पहलवान लेंगे हिस्सा

डलहौजी/चम्बा 20 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला स्तरीय आषाढ़ कर नाग देवता मेला 2026 का शुभारंभ 21 जून से होने जा रहा है, जिसमें 22 जून को बहुप्रतीक्षित महा दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में दंगल कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न राज्यों से नामचीन पहलवानों के भाग लेने की पूरी संभावना है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच और अधिक बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि दंगल में बड़ी माली के विजेता को 71 हजार रुपये तथा उपविजेता को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, छोटी माली के विजेता को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग के विजेता को 71 सौ रुपये तथा उपविजेता को 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह आकर्षक पुरस्कार राशि युवा और अनुभवी पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।मेला आयोजन की शुरुआत 21 जून को भुरू नाग देवता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के साथ होगी। इसके पश्चात एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार और बस अड्डा होते हुए पुनः नाग मंदिर में संपन्न होगी। इस शोभा यात्रा में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और विभिन्न सांस्कृतिक दल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।मेला कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन और स्थानीय समितियों के सहयोग से मेले को सफल बनाने के प्रयास जारी हैं। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!