चंबा (ककीरा)सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, घायलों को बेहतर उपचार हेतू उचीत निर्देश

शिमला 11 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्ख ने जिला चंबा के लाहड़ू–तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं समाज के लिए अपूरणीय क्षति होती हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

साथ ही उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में हुआ, जहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।इ
मृतक व्यक्तियों के नाम:
स्व. ललित भाई फटनानी
स्व. ममता बेन, पत्नी स्व. ललित भाई फटनानी
स्व. काजल, पत्नी श्री प्रियंक भोपानी
स्व. प्रियंक भोपानीमास्टर दियांश, पुत्र स्व. प्रियंक भोपानी
स्व. जसवंत कुमार, पुत्र श्री हरि सिंह
स्व. मास्टर दियांश

स
घायल व्यक्तियों के नाम:
मयंक ललित भाई फटनानी (31 वर्ष), पुत्र स्व. ललित भाई फटनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, यूनियन बैंक के पास, गोगा सर्कल, भावनगर, गुजरात
फोरम बेन मयंक फटनानी (31 वर्ष), पत्नी मयंक ललित भाई फटनानी
मास्टर जियांश (3 वर्ष), पुत्र मयंक ललित भाई फटनानी
बेबी प्रियंशी (3 वर्ष), पुत्री प्रियंक भोपानी
म
म
ब