एंट्री टैक्स बढ़ोतरी वापस लेने पर मनीष सरीन ने मुख्यमंत्री सुखू का जताया आभार

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी वापस लेने पर मनीष सरीन ने मुख्यमंत्री सुखू का जताया आभार

डलहोजी/ चम्बा 01 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 के पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सरीन ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य प्रवेश कर (स्टेट एंट्री टैक्स) में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में लिया गया एक सराहनीय कदम बताया।मनीष सरीन ने कहा कि सरकार का यह निर्णय समयोचित होने के साथ-साथ दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति का मूल उद्देश्य आम जनता को राहत देना होना चाहिए और मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को वापस लेकर यह साबित किया है कि उनकी सरकार जनभावनाओं को समझते हुए संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि यदि एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी लागू होती, तो इसका प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था। विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र, जो राज्य की आर्थिक रीढ़ माना जाता है, प्रभावित होता। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता, जिससे पर्यटकों की संख्या में कमी आने की आशंका थी। अब इस फैसले से पर्यटन उद्योग में स्थिरता बनी रहेगी और होटल व्यवसाय, टैक्सी ऑपरेटर तथा छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।सरीन ने बागवानी क्षेत्र को भी इस निर्णय से बड़ी राहत मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि फलों की ढुलाई पर लागत बढ़ने की संभावना अब समाप्त हो गई है, जिससे किसानों और बागवानों की आय सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही निर्माण क्षेत्र पर संभावित दबाव भी कम हुआ है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच संभावित कर विवाद समाप्त हो गया है, जिससे दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक और सामाजिक संबंध और मजबूत होंगे। अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी इसी तरह जनहित को प्राथमिकता देती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!