23 मई शनिवार को डलहौजी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मरम्मत कार्य के चलते रहेगा पूर्णता शटडाउन

डलहौजी/ चम्बा 21 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी विद्युत उपमंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 केवी बनीखेत लोकल फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य और पेड़ों की कटाई के चलते 23 मई 2026 (शनिवार) को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान उघराल, सुकड़ाईबांई, एलननाली, मलूड़ा ,तथा बडेटा के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही, यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा, इसलिए समय में आंशिक परिवर्तन संभव है।विद्युत विभाग ने आम जनता से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिजली बंद रखना अनिवार्य है। इससे भविष्य में होने वाली संभावित खराबियों और दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकेगा।स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें