हिमाचल दिवस पर सोलन में नशा विरोधी अभियान से जुड़े लोगों को सम्मान

सोलन, 15 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल दिवस के अवसर पर ज सोलन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नशा विरोधी अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और इसके खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर परवाणू क्षेत्र के चमगाह गांव के ज्वाला प्रसाद, अनामिका शर्मा, राज कुमार और कृष्ण दत्त को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन सभी ने ‘चिट्टा’ जैसे घातक नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी इस मुहिम में आगे आने की अपील की।इस पहल से यह संदेश गया कि सामूहिक प्रयासों से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता