भाजपा कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी OPS को छीनना चाहती है :- एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी

भाजपा कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी OPS को छीनना चाहती है :- एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी

चम्बा 17 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

*भाजपा नेताओं के बयानों पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने जताई कड़ी आपत्ति; कहा—कर्मचारियों के हक पर डाका नहीं डालने देगी कांग्रेसचम्बा: जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष, एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर कर्मचारियों के प्रति ‘दमनकारी नीति’ अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के हालिया बयान यह साबित करते हैं कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वे कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा ‘ओल्ड पेंशन स्कीम’ (OPS) को छीनने में देर नहीं करेंगे।भाजपा का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागरएडवोकेट भरमौरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इरादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह कहकर कर्मचारियों के भविष्य पर संकट पैदा कर दिया है कि वे सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में OPS की समीक्षा कर उसे हटा देंगे। वहीं दूसरी तरफ, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) लागू करने का रुख यह स्पष्ट करता है कि भाजपा ओपीएस को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना चुकी है।”समीक्षा के नाम पर छलावा”जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा ‘समीक्षा’ शब्द का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों को गुमराह करने और उनके अधिकारों को छीनने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने सवाल किया कि जिस ओपीएस को कांग्रेस ने कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लागू किया, उसे भाजपा किस आधार पर हटाना चाहती है? क्या भाजपा कर्मचारियों के बुढ़ापे को असुरक्षित करना चाहती है?कर्मचारियों से की एकजुट होने की अपीलएडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने चम्बा जिले के समस्त कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों को समझें और अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर कर्मचारियों के अधिकारों के साथ समझौता नहीं होने देगी।”कांग्रेस है कर्मचारियों की असली हितैषी”अंत में एडवोकेट भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कर्मचारियों को अपना परिवार माना है। भाजपा की साजिशों का जवाब देने का समय आ गया है और कर्मचारी अपनी एकता के बल पर भाजपा के मंसूबों को नाकाम कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!