राइजिंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल चुवाड़ी में बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं का समापन स का समापन, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चुवाड़ी/ चम्बा 29 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
राइजिंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल, चुवाड़ी में आयोजित दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन 28 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।स्पोर्ट्स मीट के दौरान खो-खो, कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर उत्साह रहा, वहीं उन्होंने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन कर आपसी सहयोग और खेल भावना का परिचय भी दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा चाढक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विजय पॉल ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी।स्पोर्ट्स टीचर नीना शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेलों में सफलता केवल जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासन, एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।