सुनारा पंचायत में युवा संवाद कार्यक्रम, सचिन ठाकुर ने सुनीं लोगों की समस्याएं
कुंडी गांव में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

चंबा 18 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
ग्राम पंचायत सुनारा के कुंडी गांव स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आज रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिन ठाकुर ने पंचायत के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और युवा साथियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने विचार साझा किए तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।सचिन ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने पिता एवं एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर के आशीर्वाद से इन मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही, समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करना तथा क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।सचिन ठाकुर ने युवा साथियों के उत्साह और वरिष्ठ नागरिकों से मिले स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।