किहार पुलिस ने ट्रैक कर बरामद किया गुम हुआ मोबाइल फोन, असली मालिक को लौटाया

किहार पुलिस ने ट्रैक कर बरामद किया गुम हुआ मोबाइल फोन, असली मालिक को लौटाया

मोबाइल वापस मिलने पर ममता देवी ने पुलिस टीम का जताया आभार

किहार /चंबा 23 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस थाना किहार की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद करने के बाद उसे उसकी असली मालिक ममता देवी के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने किहार पुलिस का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार ममता देवी ने 27 अक्टूबर 2026 को अपना मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन को ट्रैकिंग पर लगाया और उसकी तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और लगातार प्रयासों के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखी। पुलिस के निरंतर प्रयासों के चलते आखिरकार 23 नवंबर 2026 को मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद कर लिया गया।इसके बाद पुलिस थाना किहार में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात मोबाइल फोन को उसकी असली मालिक ममता देवी के हवाले कर दिया गया। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने पर ममता देवी के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने पुलिस थाना किहार की टीम का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए पुलिस के प्रयासों की सराहना की।गौरतलब है कि मोबाइल फोन गुम होने या खो जाने की स्थिति में समय रहते पुलिस को सूचना देना महत्वपूर्ण होता है। इससे पुलिस को तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश करने में मदद मिलती है।किहार पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को भी मजबूती मिली है। पुलिस टीम के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!