चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के समीप 8.59 ग्राम चिट्टे के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के समीप 8.59 ग्राम चिट्टे के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंबा 20 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) की टीम ने चंबा-खैरी मुख्य मार्ग पर चोहड़ा डैम के समीप एक युवक को 8.59 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना एवं गश्त के दौरान यह कार्रवाई करने में सफलता मिली। इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अवनीश सहित एसआईयू टीम ने गांव मढ़ाना के समीप चोहड़ा डैम मुख्य सड़क पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार युवक के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान 23 वर्षीय साहिल ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बिंदु कुमार निवासी गांव दरबला, डाकघर चांडी लडोग, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। आरोपी जिस वाहन में सवार था, उसका पंजीकरण नंबर HP-01C-3408 बताया गया है।पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया था तथा क्या वह किसी नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों द्वारा लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति का नाम तथा पता गोपनीय रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!