चंबा में निजी कंपनी में 400 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 7 से 12 अक्तूबर तक होंगे साक्षात्कार

चंबा 01 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
चंबा 01 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से Barbeque Nations Hospitality Pvt. Ltd. में विभिन्न पदों पर करीब 400 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र युवा निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।कंपनी द्वारा F&B Service and Kitchen Helper के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, पुणे, गुजरात, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई और पंजाब में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। निर्धारित जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को 11,000 रुपये प्रतिमाह इन हैंड वेतन के साथ EPF/ESI तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

वहीं, एक वर्ष का संबंधित डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये प्रतिमाह इन हैंड वेतन तथा EPF/ESI सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।जारी शेड्यूल के अनुसार 7 अक्तूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में, 8 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में, 9 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में तथा 12 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र युवाओं से निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। सूचना में स्पष्ट किया गया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य होगा।
