गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकली प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा में दिया शांति और सद्भाव का संदेश

गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकली प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा में दिया शांति और सद्भाव का संदेश

कांगडा/धर्मशाला 02 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को धर्मशाला में कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के नागरिकों के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवियों, साई खिलाड़ियों, पुलिस जवानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने शांति, अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।प्रभात फेरी के गांधी वाटिका पहुंचने के बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित विभिन्न भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

भजनों से गांधी वाटिका का वातावरण शांति, आध्यात्मिकता और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें सेंट जोंस चर्च, जामा मस्जिद, गुरुद्वारा सिंह सभा और सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर गांधी जी के सर्वधर्म समभाव, शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश को स्मरण किया।अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखकर उनके आदर्शों, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर एसडीएम मोहित रतन, एएसपी संजीव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, डीएलओ अमित गुलेरी सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!