जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन

चंबा 30 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, चंबा की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थी इसे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला चंबा के सभी 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत निर्धारित 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी पंजीकृत विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, रोल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी सुनिश्चित करें।प्राचार्य ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह प्रधानमंत्री श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल, चंबा (हिमाचल प्रदेश) में पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकता है।इसके अतिरिक्त परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेल्प डेस्क के प्रभारी सफी दीन (कार्यालय अधीक्षक) से मोबाइल नंबर **9418420934** पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करने और सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!