डलहौजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं इन्वेस्टीचर समारोह की धूम
दो दिवसीय समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

डलहौजी / चम्बा 17 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
डलहौजी पब्लिक स्कूल में 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं इन्वेस्टीचर समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ नई छात्र परिषद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।दोनों दिन मुख्य अतिथियों का स्कूल बैंड की मधुर धुनों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और इंटर-हाउस डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले से हुआ। इसके बाद पुरस्कार वितरण एवं छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।16 नवंबर को डलहौजी कैंट स्थित स्टेशन मुख्यालय के ईसीएचएस सेल के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन गुप्ता (एसएम) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भारतीय सेना में 24 वर्षों की विशिष्ट सेवा देने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल गुप्ता सेना मेडल से सम्मानित हैं। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के हर्ष को सर्वश्रेष्ठ छात्र और दयाप्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही हाउस कैप्टन, हाउस प्रीफेक्ट, डे-स्कॉलर प्रीफेक्ट और हाउस असिस्टेंट प्रीफेक्ट को पदभार सौंपे गए।17 नवंबर को स्टेशन मुख्यालय डलहौजी कैंट के एसओ वर्क्स कर्नल प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 31 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं।

इस दौरान आर्यनदीप उपाध्याय को स्कूल कैप्टन, समरवीर सिंह को वाइस कैप्टन, दिवाशिस कौर को हेड गर्ल और देवांशी ठाकुर को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। कक्षा 12वीं के शौर्य सिंह और भव्य मेहता को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला।अपने संबोधन में कर्नल प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।दोनों मुख्य अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर ने अतिथियों का आभार जताया तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त स्टाफ की सराहना की।