तीसा में SIU की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे से 650 ग्राम चरस बरामद,युवक काबू

तीसा में SIU की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे से 650 ग्राम चरस बरामद; युवक काबू

तीसा/चंबा 17 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीसा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 650 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक किराये के कमरे में दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान यह मादक पदार्थ बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक के पास मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने संबंधित मकान के किराये के कमरे में दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को 650 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को काबू कर लिया।आरोपी की पहचान रमेश कुमार पुत्र नारायण सिंह, निवासी गांव द्रूढ़, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस पूरी कार्रवाई को SIU प्रभारी इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

टीम में हेड कांस्टेबल योगराज सहित SIU के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब मामले की आगामी जांच में जुट गई है।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी के पास चरस कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति अथवा नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं। इसके अलावा किराये के कमरे में मादक पदार्थ रखने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला चंबा में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी नशे से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!