नवंबर माह में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, धर्मशाला आरटीओ ने घोषित की तारीखें

नवंबर माह में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, धर्मशाला आरटीओ ने घोषित की तारीखें

धर्मशाला/ कांगड़ा 30 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय धर्मशाला ने नवंबर 2026 के लिए विभिन्न उपमंडलों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 अक्टूबर 2026 को जारी इस कार्यक्रम के तहत जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित तिथियों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार, धीरा में 2 नवंबर को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित होंगे। जयसिंहपुर में 6 नवंबर, जबकि धर्मशाला में 7 नवंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। शाहपुर में 11 नवंबर, बैजनाथ में 13 नवंबर और पालमपुर में 19 नवंबर को वाहनों की पासिंग होगी। पालमपुर में ड्राइविंग टेस्ट 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।कांगड़ा में वाहनों की पासिंग 21 नवंबर तथा ड्राइविंग टेस्ट 20 नवंबर को होगा। नूरपुर में ड्राइविंग टेस्ट 9 नवंबर और वाहनों की पासिंग 10 नवंबर को निर्धारित की गई है। इसी तरह नगरोटा बगवां में ड्राइविंग टेस्ट 27 नवंबर और वाहनों की पासिंग 28 नवंबर को होगी।धर्मशाला में 25 नवंबर को आर एंड एलए टेस्ट तथा 26 नवंबर को वाहनों की पासिंग निर्धारित की गई है।शेड्यूल में रेंट ए बाइक, डीटीएस और पीयूसी केंद्रों के निरीक्षण, चेकिंग ड्राइव तथा प्रवर्तन कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है। यह कार्रवाई संबंधित अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। चेकिंग अभियान के लिए वाहन संख्या HP01DA-1547 को भी संबद्ध किया गया है।आरटीओ कार्यालय ने वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार अपने दस्तावेजों और वाहनों के साथ संबंधित केंद्र पर पहुंचें, ताकि परिवहन संबंधी कार्यवाही समय पर पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!