बनीखेत में “ जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स 2026” का रहा भव्य आयोजन, युवाओं में भारी उत्साह

डलहोजी/ चम्बा 30 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
बनीखेत क्षेत्र में आगामी “जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स 2026” को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस भव्य खेल आयोजन का आयोजन आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स कमेटी एवं बनीखेत यूथ क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है।मेला स्पोर्ट्स के अंतर्गत इस वर्ष वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-16 वर्ग के लिए होगी, जिसमें विजेता टीम को ₹5100 और उपविजेता को ₹3100 की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-15 के अलावा सिंगल्स, डबल्स और वेटरन वर्ग भी शामिल किए गए हैं, जिससे हर आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकें। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन और रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था की गई है।इस आयोजन की खास बात यह है कि यह न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
