नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित सदस्यों को 3 जून को दिलाई जाएगी शपथ:-उपमंडल अधिकारी प्रियांशु खाती

चंबा, 30 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा, 30 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 88 के अंतर्गत नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि नगर परिषद चंबा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं श्रद्धा की शपथ दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम 03 जून को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा।