मणिमहेश यात्रियों के लिए मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत ने लगाया भंडारा

मणिमहेश यात्रियों के लिए मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत ने लगाया भंडारा

तलगुट नाग देवता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन रूपी प्रसाद की व्यवस्था

डलहोजी/ चम्बा, 16 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान मणिमहेश आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भुरू नाग देवता मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत की ओर से एनएच-154ए पर स्थित तलगुट नाग देवता मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में यात्रा पर आने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन रूपी प्रसाद की व्यवस्था की गई।मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान को भोग लगाया गया और फिर श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू किया गया। इस दौरान मणिमहेश यात्रा पर जा रहे तथा यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।यूनियन के सदस्यों ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एनएच-154ए से होकर गुजरते हैं।

ऐसे में श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से तलगुट नाग देवता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इसी भावना के साथ यूनियन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया।उन्होंने बताया कि भंडारा सुबह से शुरू होकर शाम करीब छह बजे तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भोजन परोसा गया। भंडारे में यूनियन के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालने में भी सहयोग किया।यूनियन सदस्यों ने कहा कि यह भंडारा पिछले वर्ष भी आयोजित किया गया था और श्रद्धालुओं की सेवा की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!