मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भटियात दौरे की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भटियात दौरे की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

चलामा, घटासनी और बकलोह क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चुवाड़ी/ चम्बा 30 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को चलामा, घटासनी तथा बकलोह क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा या असुविधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के निर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी तैयारियां पूरी जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें।दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, एसडीएम मनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह,

विद्युत विभाग के अधिकारी राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जम्वाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!