मोटरसाइकिल की टक्कर से चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस के पत्रकार घायल, तीसा अस्पताल में उपचाराधीन

मोटरसाइकिल की टक्कर से चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस के पत्रकार घायल, तीसा अस्पताल में उपचाराधीन

तीसा/चम्बा 02 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

त

पुलिस थाना चुराह के अंतर्गत शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस के पत्रकार दिलीप सिंह ठाकुर मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल चांजू तृतीय की एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह ठाकुर लोकल जातर मेले अपने घर वापिस आ रहे थे।। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल पत्रकार की प्रारंभिक जांच की। डॉक्टर के अनुसार उनके पैर में चोट आई है। चोट की गंभीरता और हड्डी में फ्रैक्चर की स्थिति स्पष्ट करने के लिए शनिवार सुबह एक्स-रे करवाया जाएगा। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही चोट की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल दिलीप सिंह ठाकुर चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन हैं।

वहीं, हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर एचपी 44 ए 1067 बताया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा घायल दिलीप सिंह ठाकुर के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा हादसे के कारणों और मोटरसाइकिल चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।घायल पत्रकार दिलीप सिंह ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से हादसे के लिए जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!