बाथरी क्षेत्र में 8 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बाथरी क्षेत्र में 8 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

डलहौजी/ चम्बा 06 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

विद्युत उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आने वाले बाथरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग द्वारा 132/33/11 केवी सब-स्टेशन बाथरी के अंतर्गत 11 केवी बाथरी लोकल फीडर की एचटी/एलटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 8 अक्तूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्त होने तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार निर्धारित शटडाउन के दौरान बाथरी बाजार, देवीदेहरा, गोली, शेरपुर, बोंखरी-मोड़, चकरा, तलाईं, पधरौटू ,कोठा, ओसल, चोहड़ा, गुनियाला, धरोटा और गंदियार सहित आसपास के कई गावों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। विभाग की टीम द्वारा एचटी/एलटी विद्युत लाइनों पर आवश्यक कार्य किया जाएगा, ताकि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके तथा भविष्य में संभावित तकनीकी समस्याओं को कम किया जा सके।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को लेकर सहयोग बनाए रखें। साथ ही उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।विभाग ने कहा कि शटडाउन की अवधि मौसम एवं कार्य की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। यदि निर्धारित कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकती है। वहीं, किसी कारणवश कार्य में अधिक समय लगने पर आपूर्ति बहाली में देरी भी संभव है।विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित शटडाउन के दौरान विभागीय कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!