सोलन होटल के कमरे से 12.45 ग्राम चिट्टा और 40 हजार रुपये बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन मे होटल के कमरे से 12.45 ग्राम चिट्टा और 40 हजार रुपये बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन 28 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

थाना सदर सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाईपास रोड, कथेड़ स्थित एक होटल के कमरे से 12.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार थाना सदर सोलन की टीम को नशे की तस्करी से संबंधित सूचना मिलने के बाद बाईपास रोड कथेड़ क्षेत्र में स्थित होटल में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 203 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 12.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 40,000 रुपये की नकदी भी कब्जे में ली।पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!