उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का चंबा दौरा, कल 22 सितंबर को छतराड़ी के शिव शक्ति जातर मेले में होंगे शामिल

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का चंबा दौरा, कल 22 सितंबर को छतराड़ी के शिव शक्ति जातर मेले में होंगे शामिल

उ

चंबा 21 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 21 से 24 सितंबर 2026 तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। उनके सितंबर माह के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वह 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे शिमला से सरकारी वाहन के माध्यम से रवाना होकर रात 9 बजे रैत पहुंचेंगे। रात्रि ठहराव रैत में रहेगा।22 सितंबर को पठानिया सुबह 8 बजे रैत से रवाना होकर करीब 11 बजे चंबा पहुंचेंगे। चंबा में संक्षिप्त ठहराव के बाद दोपहर 12 बजे छतराड़ी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे छतराड़ी पहुंचेंगे। यहां वह ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे राज्य स्तरीय शिव शक्ति जातर मेला, छतराड़ी में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद उनका रात्रि ठहराव छतराड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रस्तावित है।23 सितंबर को सुबह 11 बजे छतराड़ी से सरकारी वाहन के माध्यम से रैत के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे रैत पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि ठहराव रैत में रहेगा।दौरा कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 सितंबर को पठानिया सुबह 10:30 बजे रैत से रवाना होकर 11 बजे रिर्कमार पहुंचेंगे। यहां वह मेला मैदान में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 3 बजे रिर्कमार से रैत के लिए रवाना होकर करीब 3:45 बजे रैत पहुंचेंगे।दौरा कार्यक्रम में विभिन्न जनसंपर्क एवं सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी निर्धारित की गई है। छतराड़ी का शिव शक्ति जातर मेला पूर्व में भी जिला स्तरीय आयोजन के रूप में आयोजित होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!