30 सितंबर तक पूरी होगी फार्मर रजिस्ट्री, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

30 सितंबर तक पूरी होगी फार्मर रजिस्ट्री, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

चंबा 21 सितम्बर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने एग्री स्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की पहल फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के पात्र किसानों का पंजीकरण निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि जिला चंबा में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के करीब 78 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें 62,395 सक्रिय लाभार्थी शामिल हैं। इनमें से 49,116 किसानों की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। इस तरह सक्रिय लाभार्थियों में 78.72 प्रतिशत तथा कुल पीएम-किसान लाभार्थियों में 62.83 प्रतिशत का पंजीकरण पूरा हो चुका है।उपायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि 30 सितंबर 2026 तक शेष लाभार्थी किसानों का एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा करने तथा ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करवाई गई शेष लाभार्थियों की सूची के आधार पर पंजीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को 11 अंकों की विशिष्ट किसान पहचान संख्या यानी फार्मर आईडी मिलेगी। इसके माध्यम से किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा बीज जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने डीसीएस अप्रूवल प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत अप्रूवल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अलावा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और ऑटोमैटिक रेन गेज की स्थापना की प्रगति भी जांची गई। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसी को शेष स्थलों पर स्थापना कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय मौसम संबंधी सटीक आंकड़े किसानों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन व्यवस्था को भी मजबूत करने में सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!