गणपति प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में रघुनाथ मंदिर में विशाल भंडारा, 25 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

गणपति प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में रघुनाथ मंदिर में विशाल भंडारा, 25 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

डलहौजी/चम्बा 20 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

गांधी चौक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में गणपति जी की प्रतिमा विराजमान होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर गणपति जी के स्वरूप के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार सहित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार भंडारे में करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

भंडारे के आयोजन में श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान सहित कुलवंत राज, वीरेंद्र ठाकुर, रंजीत चौहान, नितिन रेलहन, समीर शर्मा, राकेश कुमार, अनिल शर्मा, नरेश ठाकुर, धीरज गुप्ता, शमशेर सिंह, राहुल शर्मा, सन्नी राणा, अर्जुन चौहान, आर्यन चौहान, बंटी, संदीप शर्मा, विपिन कुमार, विपिन, मिथुन राणा, सोनू कुमार, प्रकाश तथा कुमारी इलाक्षी धीमान ने सहयोग किया।कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर सभा की ओर से सभी श्रद्धालुओं का भी हार्दिक धन्यवाद किया गया, जिन्होंने गणपति जी की पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कमेटी अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि आगामी 25 सितंबर, शुक्रवार को गणपति जी के स्वरूप की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा के दौरान गणपति जी को पंचपुला ले जाकर वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जलमग्न किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह किया कि शुक्रवार को गणपति बप्पा के दर्शन कर शोभायात्रा में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!