गैस सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, भरमौर के उपभोक्ता ने उठाए सवाल

गैस सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, भरमौर के उपभोक्ता ने उठाए सवाल

भरमौर/ चम्बा 03 अक्टूबर चंबल उसे एक्सप्रेस (ब्यूरो)

भरमौर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता ने गैस सिलेंडर की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार भरमौर क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने करीब 40 किलोमीटर दूर से गैस सिलेंडर लाकर अपने घर में लगाया। सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ने के बाद जब गैस जलाने का प्रयास किया गया तो अपेक्षित रूप से गैस निकलने के बजाय उसमें से पानी निकलने लगा। पहले तो परिवार के सदस्यों को इस पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब सिलेंडर से लगातार पानी निकलता रहा तो वे हैरान रह गए।

उपभोक्ता के अनुसार सिलेंडर में गैस होने की उम्मीद में उसे काफी दूरी तय कर घर तक लाया गया था, लेकिन सिलेंडर से पानी निकलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि यदि सिलेंडर में वास्तव में पानी पहुंचा है तो यह गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर पानी सिलेंडर के अंदर कैसे पहुंचा।इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है। उपभोक्ता ने संबंधित गैस एजेंसी और विभागीय अधिकारियों से सिलेंडर की जांच करवाने तथा मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा और मानकों के अनुरूप गैस उपलब्ध करवाना संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिलेंडर में पानी किस कारण से पहुंचा और इसमें तकनीकी खराबी, नमी या किसी अन्य कारण की भूमिका रही है।

मामले की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। उपभोक्ता ने सिलेंडर की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!