जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर, होली में करेंगे एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन

जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर, होली में करेंगे एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन

चंबा 23 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से चंबा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागीय बैठकों में हिस्सा लेने के साथ जनजातीय क्षेत्र होली और भरमौर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।विभागीय प्रवक्ता ने मंत्री के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे चंबा पहुंचेंगे। चंबा में वह वन अधिकार अधिनियम-2006 से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की जाएगी।इसके बाद जनजातीय विकास मंत्री उसी दिन अपराह्न 5:30 बजे होली पहुंचेंगे। यहां वह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह एकलव्य आदर्श विद्यालय के भवन की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मंत्री का रात्रि ठहराव होली में रहेगा।प्रवक्ता ने बताया कि 26 सितंबर को जगत सिंह नेगी पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर पहुंचेंगे। यहां वह परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में भी भाग लेकर संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।भरमौर प्रवास के दौरान जनजातीय विकास से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी। मंत्री का रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा।प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 सितंबर को जगत सिंह नेगी प्रातः 9 बजे भरमौर से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। मंत्री के चंबा प्रवास को लेकर संबंधित विभागों ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!