जालपा माता मंदिर में भाजपा मंडल बनीखेत की मासिक बैठक आयोजित, विधायक डी.एस. ठाकुर रहे उपस्थित

डलहौजी/ चम्बा , 10 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
देविदेहरा स्थित प्रसिद्ध जालपा माता मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल बनीखेत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल टण्डन ने की, जबकि डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

विधायक डी.एस. ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक में भाजपा मंडल बनीखेत के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।भाजपा की इस मासिक बैठक को संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
