डलहौजी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों का लगा जमावड़ा

डलहौजी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों का लगा जमावड़ा

डलहौजी/ चम्बा 26 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

डलहौजी स्थित मणिमहेश होटल में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कवि जगजीत आज़ाद के काव्य संग्रह ‘अभी रास्ते में हूं’ तथा सुभाष साहिल के ग़ज़ल संग्रह ‘सुकूं तलाशते हुए’ का विधिवत विमोचन हुआ। उल्लेखनीय है कि दोनों लेखक सगे भाई हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, जम्मू और कांगड़ा व चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में डीपीएस डलहौजी के चेयरमैन जीएस ढिल्लों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डलहौजी के तहसीलदार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

माम राज, द्विजेंद्र द्विज, पवनेंद्र पवन, डॉ. प्रशांत रमन रवि, खोसला साहब, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी केसर और कोषाधिकारी मनीष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रशांत रमन रवि, खोसला साहब, द्विजेंद्र द्विज, पवनेंद्र पवन, प्रतिभा शर्मा और केवल भारती ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने साहित्यिक रचनाओं के महत्व और समाज में साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर जगजीत आज़ाद और सुभाष साहिल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और गुलाब भेंट कर स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथियों को शॉल, कैप और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन फिरोज के रोज, ओम आज़ाद और शाम अजनबी ने किया। आयोजन समिति में केवल भारती, ओम आज़ाद, शाम अजनबी, फिरोज के रोज, उपासना पुष्प और दीपक भगवालिया शामिल रहे।कार्यक्रम में लछिया राम ठाकुर, डॉ. कविता बिजलवान, युद्धवीर टंडन, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् कुलभूषण उपमन्यु, कमल गुप्ता, कैप्टन जैसी राम, शुभ कुमार धीमान, सुषमा देवी, रविंदर ठाकुर, मनजीत मुन्ना, उमेश शर्मा, सुनील जरयाल, परीक्षित धवन, गुरचरण सिंह, ब्रिज शर्मा, प्रभात राणा, कुलदीप टपीयाल, विकास गुप्ता, उत्तम सूर्यवंशी, ओंकार वर्मा, हरी चंद, जसवंत और जगदीप अरोड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और रचनाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!