नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामलों में वांछित महिला उद्घोषित अपराधी लुधियाना से गिरफ्तार

कांगड़ा 19 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने एक अहम सफलता हासिल की है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में लंबे समय से वांछित चल रही एक महिला उद्घोषित अपराधी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला की पहचान राजेश कुमारी पत्नी राकेश कुमार, निवासी गांव तमोटा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), आयु लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को तिब्बा क्षेत्र, लुधियाना (पंजाब) से पकड़ा गया।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में वह वांछित थी। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किए गए थे। लंबे समय से फरार रहने के चलते माननीय न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ था।गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण (एमएलसी) सिविल अस्पताल इंदौरा में करवाया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को भी दे दी है। इसके उपरांत महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना इंदौरा के अन्वेषण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला को निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।