मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल संचालन पर मेला अधिकारी ने जिला चंबा की जनता और मीडिया का जताया आभार

मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल संचालन पर मेला अधिकारी ने जिला चंबा की जनता और मीडिया का जताया आभार

चंबा, 20 सितंबर ,चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा 20 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मेला अधिकारी एवं चंबा पुलिस परिवार की ओर से जिला चंबा की जनता, जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और मीडिया बंधुओं का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। मेला अधिकारी ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, बेहतर समन्वय, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के चलते देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, परिवहन और संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों ने पूरी तत्परता से कार्य किया। इसके अलावा मौसम संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी और आवश्यक दिशा-निर्देश समय पर श्रद्धालुओं एवं आम लोगों तक पहुंचाने में भी विभागों ने अहम भूमिका निभाई। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिन-रात आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मेला अधिकारी ने जिला चंबा के दुकानदारों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियनों, स्थानीय युवाओं और जिलावासियों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने धैर्य, सहयोग और अतिथि सत्कार की भावना का परिचय देते हुए यात्रा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों का भी आभार जताते हुए कहा कि मीडिया ने यात्रा से संबंधित सही, सटीक और आवश्यक सूचनाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पुलिस, प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने में मदद मिली।मेला अधिकारी ने कहा कि मणिमहेश यात्रा-2026 की सफलता सामूहिक सहयोग, सेवा, समन्वय, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सकारात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!