विधानसभा अध्यक्ष ने कूना-चलटूनी-भित-बलेरा पेयजल योजना की जनता को समर्पित

विधानसभा अध्यक्ष ने कूना-चलटूनी-भित-बलेरा पेयजल योजना की जनता को समर्पित

बलेरा पेयजल योजना से 2,791 लोगों को मिलेगा लाभ, 45 लाख रुपये से हुआ पुनर्निर्माणभित

भटीयात/ चम्बा 15 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा में 45 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्मित एवं संवर्धित पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस योजना से ग्राम पंचायत बलेरा, जिंहुता और नैनी खड्ड के बलेरा, सुआगलू, चलटूनी, भित, फरोली, कुट, डुमरेडू तथा रैना सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांवों की 2,791 आबादी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।गांव भित में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।

पिछले चार वर्षों में भटियात विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भटियात में सड़कों के निर्माण पर 180 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि 273 करोड़ रुपये के सड़क कार्य प्रगति पर हैं। पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने तक सड़कों पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर जून 2027 तक लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य है। विभाग ने पिछले चार वर्षों में 174 करोड़ रुपये की योजनाओं के निर्माण कार्य पूरे किए हैं, जबकि 365 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम जारी है।

इसके अतिरिक्त 564 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों की संपर्क सड़कों और अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने गांव भित के खाली पड़े प्राथमिक स्कूल भवन को नवभारत युवक मंडल भित को हस्तांतरित करने तथा स्थानीय महिला मंडल को 25 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!