24 अक्तूबर को चंबा पहुंचेगी स्थानीय निधि लेखा समिति, एडीसी अमित मेहरा ने अधिकारियों को दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

24 अक्तूबर को चंबा पहुंचेगी स्थानीय निधि लेखा समिति, एडीसी अमित मेहरा ने अधिकारियों को दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

चंबा. 15 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्थानीय निधि लेखा समिति, हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित चंबा जिला प्रवास को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के दौरे के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, विभागीय तैयारियों और संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति का 24 अक्तूबर को चंबा जिले का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि समिति के दौरे के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर जानकारी और अभिलेखों की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग अपने रिकॉर्ड, दस्तावेज और आवश्यक सूचनाएं पहले से अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। इससे समिति के समक्ष विभागीय कार्यों और विभिन्न मामलों से जुड़ी जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सकेगी।अमित मैहरा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करें।

उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश भी दिए।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भी भाग लिया। इनमें एसडीएम भरमौर अजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह तथा खंड विकास अधिकारी तीसा गोपाल सिंह शामिल रहे।इसके अतिरिक्त एसडीएम चंबा चिराग शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, परियोजना प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य राकेश राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।बैठक में समिति के प्रस्तावित दौरे को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय तथा समयबद्ध तैयारियों को आवश्यक बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!