संविधान दिवस पर चंबा ITI में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, पद्मश्री ललिता वकील ने युवाओं को किया प्रेरित

संविधान दिवस पर चंबा ITI में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, पद्मश्री ललिता वकील ने युवाओं को किया प्रेरित

चंबा 26 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), चंबा, हिमाचल प्रदेश की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government ITI) चंबा में ‘विकसित भारत युवा संवाद – संविधान दिवस विशेष संस्करण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में प्रख्यात हस्तशिल्प कलाकार एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत श्रीमती ललिता वकील ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर युवा आइकॉन श्री अर्पित जरयाल तथा राजकीय ITI चंबा के प्रधानाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री ललिता वकील ने युवाओं के साथ अपने जीवन के संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने पारंपरिक हस्तशिल्प, कला एवं संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।वहीं, युवा आइकॉन अर्पित जरयाल ने विशेष प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान के आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों पर भी चर्चा की गई।मेरा युवा भारत, चंबा की ओर से युवाओं को संविधान के आदर्शों से जोड़ने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!