सरोल में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चम्बा 06 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा जिले के पुलिस थाना सदर के अंतर्गत सरोल क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात लगभग सवा एक बजे की बताई जा रही है, जब सड़क पर ईंटें बिखरी हुई मिलीं और पास ही दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे को मिन्जर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच के अनुसार यह हादसा मोटरसाइकिल HP-81-3669 के तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा में चलने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है ।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार या गेट से टकरा गई, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 27 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव भानवाली, डाकघर सुरगानी, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 21 वर्षीयअक्षय शर्मा (21 व पुत्र परवीन कुमार, निवासी गांव इन्द्रेश्वर, डाकघर ढीगाई, तहसील सलूणी, जिला चंबा का उपचार जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है इस सारे मामले को लेकरउन्होंने कहा कि आगे की जांच में हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इ
