24 सितंबर को नालदेहरा में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला 21 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 24 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह कैंपस इंटरव्यू प्रातः 11 बजे त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा, शिमला में आयोजित होगा। इंटरव्यू के माध्यम से कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के एक-एक पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कुक हेल्पर पद के लिए 10वीं या 12वीं पास तथा स्टीवर्ड पद के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

कुक हेल्पर पद के लिए 13,000 रुपये प्रतिमाह तथा स्टीवर्ड पद के लिए 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। ऐसे में होटल क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अवसर है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे हिमाचल प्रदेश रोजगार विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ बायोडाटा लेकर त्रिमूर्ति पाइन वैली होटल, नालदेहरा पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू में समय से पहले पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9816478021 पर संपर्क कर सकते हैं।