पीएसी बैठक में भरमौर की विकास योजनाओं की समीक्षा, एडीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भरमौर/ चम्बा 21 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
उपमंडल भरमौर में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर कार्यक्रम सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) भरमौर विकास शर्मा ने की।बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्य, अब तक की उपलब्धियां तथा लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। एडीएम विकास शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाने को कहा।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिन योजनाओं और विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें तेजी लाने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति में आ रही बाधाओं का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए।एडीएम ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए, ताकि विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाना है।बैठक में तहसीलदार भरमौर तेज राम भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भाल चंद, बीएमओ डॉ. दीपेश बराल, बीडीओ संजय वर्मा, उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल, तहसील कल्याण अधिकारी विकास, सीडीपीओ मुनीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
