शिव शक्ति यूथ क्लब डलहौजी के सदस्यों ने लावारिस गोवंश के मरने पर उसे दफनाकर अपना धर्म निभाया

शिव शक्ति यूथ क्लब डलहौजी के सदस्यों ने लावारिस गोवंश के मरने पर उसे दफनाकर अपना धर्म निभाया

डलहौजी /चंबा 21 अक्टूबर मुकेश कुमार( गोल्डी)

सड़क किनारे बीते कई दिनों से बीमार पड़ी एक लावारिस गाय ने आखिरकार दम तोड़ ही दिया। बता दें कि एन एच 154 ए पर देवीदेहरा गोली मुख्य मार्ग पर बीते कई दिनों से एक लावारिस गाय मुख्य मार्ग के एक और बीमारी की हालत में पड़ी हुई थी जिस पर शिव शक्ति यूथ क्लब के युवाओं ने उसे ठीक करने हेतु भरकस प्रयास किया किंतु बीमारी के कारण आखिरकार उसने आज दम तोड़ ही दिया।

तो वही यूथ क्लब के सदस्यों ने अपना गो धर्म निभाते हुए सड़क के एक और उसे दफनाकर एक धार्मिक कार्य को अंजाम दिया। बता दे इस गोवंश को लेकर बजरंग दल चंबा के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर उचित दवाइयां तथा सेवा को अंजाम दिया तथा स्थानीय पशु चिकित्सकों से भी संपर्क किया किंतु गोवंश की बीमारी के आगे सब छोटा साबित हुआ तथा गोवंश ने अपना दम तोड़ दिया किंतु शिव शक्ति क्लब के सदस्यों ने अपना धर्म निभाते हुए उसे जहां तीनों समय खाने-पीने तथा दवाइयां का इंतजाम किया तो दम तोड़ने के उपरांत उचित शव को दफनाकर अपना धर्म निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!