चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान

चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान

चंबा, 15 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

बीते कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, चंबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी, वरिष्ठ सहायक श्री मलिक, वरिष्ठ सहायक श्री भोज सिंह और सपोर्ट स्टाफ श्री मोहिंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. बिपिन ठाकुर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से उनका मनोबल और अधिक बढ़ा है तथा भविष्य में और अधिक समर्पण व लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिली है। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि चंबा आकांक्षी जिला होने के बावजूद भी सीमित संसाधनों, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और मानव संसाधन की कमी के बीच विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का सम्मान भविष्य में भी सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।डॉ. ठाकुर ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी और अधिकारी पूरी ईमानदारी व कर्मठता से सेवाएं देंगे, वे आने वाले समय में भी ऐसे सम्मानों के हकदार होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य विभाग चंबा इसी प्रकार जनहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!