चंबा में 25 मई को पूर्व सैनिकों के लिए CSD कैंटीन सुविधा उपलब्ध

चंबा, 21 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, 25 मई 2026 को चंबा में CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) कैंटीन की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो नियमित रूप से CSD सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते।सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक कैप्टन अनमोल पराशर (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा 323 माउंटेन ब्रिगेड डलहौजी के सहयोग से प्रदान की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं सुलभ कराना है, ताकि उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।प्रेस नोट में बताया गया है कि यह अस्थायी CSD कैंटीन चंबा शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र के पास, एसपी कार्यालय के सामने स्थित एसबीआई एटीएम के नजदीक स्थापित की जाएगी। इस कैंटीन में केवल ग्रोसरी आइटम्स ही उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं उचित दरों पर मिल सकेंगी।