विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खिरडीधार मेला समापन समारोह में भाग लिया, पर्यटन विकास का दिया आश्वासन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खिरडीधार मेला समापन समारोह में भाग लिया, पर्यटन विकास का दिया आश्वासन

डलहौजी/चंबा 8 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज खिरडीधार में आयोजित तीन दिवसीय मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने छिंज मेला आयोजन समिति नगाली को इसके सफल आयोजन पर बधाई दी और अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपए की राशि भी देने की घोषणा की, ताकि भविष्य में इस तरह के आयोजन और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जा सकें।कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खिरडीधार क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले, उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ बनाते हैं।इस मौके पर मेला आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने मेला परिसर में आयोजित रोचक कुश्ती मुकाबले का भी अवलोकन किया, जिसे दर्शकों ने काफी उत्साह से देखा।

कार्यक्रम में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस आयोजन ने क्षेत्रीय लोगों के बीच एकता, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया। आगामी समय में खिरडीधार को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!